राणापुर नगर परिषद् अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने की सीएम से मुलाकात

राणापुर नगर में नर्मदा जल को लेकर की चर्चा।

0
Ranapur

मध्य प्रदेश: राणापुर नगर (Ranapur Nagar) में जल समस्या काफी है। नगर परिषद् बनने के बाद ही जल समस्या राणापुर नगर परिषद् के लिए एक चुनौती सी बन गई। राणापुर नगर परिषद् द्वारा लगातार पानी की समस्या को खत्म करने को लेकर पुरजोर कोशिश की जा रही है। राणापुर नगर परिषद् अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने बताया कि हम लोग हमेशा से इस समस्या को खत्म करने को लेकर जुड़े हुए है। मेने सीएम को पहले भी ज्ञापन देकर बताया था साथ ही अभी भी ज्ञापन दिया। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से नर्मदा जल राणापुर नगर (Ranapur Nagar) में जल्द लाने को लेकर घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने एक प्रोजेक्ट तैयार कर रखा है। साथ ही प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। जिससे हम राणापुर नगर वासियों को पानी की समस्या से निजात दे देंगे और हर जोर कोशिश कर नर्मदा जल भी राणापुर में लेकर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here