Delhi : घर में महिला की गला काटकर हत्या

0
delhi

सदर बाजार इलाके में रविवार की सुबह एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम नाजिया (25) बताया गया है। घटना के वक्त महिला के दो और सात साल के बच्चे उसके बगल में सो रहे थे। दोपहर के समय बेटा उठा तो देखा कि उसकी मां का गला काट दिया गया है। तुरंत दादा को फोन कर मां की हत्या की सूचना दी। पुलिस को बाद में सतर्क किया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए क्रिमिनल टीम के अलावा एफएसएल को भी बुलाया गया। आरोपी के घर में फ्रेंडली एंट्री कराई गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या में पीड़ित का कोई करीबी शामिल हो सकता है।

दरअसल महिला नाजिया और उसके पति की उम्र में 21 बरस का फासला था। पति उससे उम्र में दोगुना बड़ा था। पुलिस इन सब बातों और परिवार के एक-दूसरों से रिश्तों की जांच कर रही है। पुलिस ने नाजिया का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तमाम दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, नाजिया परिवार के साथ सदर बाजार स्थित गली दर्जियान में रहती थी। परिवार में पति कासिम (46) के अलावा सात साल का बेटा आर्यन और दो साल की बेटी मरियम है। नाजिया कासिम के पुश्तैनी मकान में दूसरी मंजिल के कमरे में रहती थी। कासिम का परिवार यहां कई दशकों से रह रहा है। बाकी अलग-अलग फ्लोर पर दूसरे परिजन रहते हैं।

कासिम पटरी लगाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचता है। रविवार सुबह पांच बजे वह काम पर चला गया। दोपहर करीब 12 बजे नाजिया का बेटा सोकर उठा तो उसने बिस्तर पर मां को खून से लथपथ पाया। बाद में परिजनों को वारदात की खबर हुई।

दोपहर करीब 12 बजे सूचना पुलिस को दी गई। नाजिया के देवर ने भाभी की हत्या की खबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बाड़ा हिंदूराव की मोर्चरी भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाजिया को गला घोंटने के बाद सब्जी काटने वाले चाकू से मारा गया है। पुलिस नाजिया के ससुराल वालों के अलावा परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि नाजिया का हत्यारोपी कोई करीबी ही है। दूसरी मंजिल पर जाकर किसी महिला की हत्या करना आसान नहीं है। कोई जानकार ही इस तरह से वारदात को अंजाम दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here