बांदा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

0

Banda News: निजी नलकूप की तार टूटकर सड़क पर गिर जाने से बाइक सवार उसकी चपेट में आकर करंट से झुलस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र का निवासी दोपहर बाइक से कही जा रहा था। जहाँ गांव के पास ही अचानक निजी नलकूप का तार टूटकर सड़क के ऊपर गिर गया। जहाँ करंट की चपेट में आकर युवक की झुलसकर मौत हो गई।

वही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब देखा तो कमासिन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इत्तिला कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here