सहारनपुर: जमीनी विवाद में बेटे ने बाप समेत तीन पर चलाई गोली, इलाके में फैली सनसनी

0
Shot dead

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में एक पिता ने अपने सगे बेटे पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

सहारनपुर (Saharanpur) जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्रान्तर्गत पिलखनी गांव में खेत पर ट्यूबवेल के पास बने कमरे में नीतू नाम के एक युवक पर उसके बेटे द्वारा गोलियां चलवाने का आरोप लगाया है। बताते चले कि नौकर इस घटना में मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्रान्तर्गत पिलखनी गांव में खेत पर ट्यूबवेल के पास बने कमरे में कलम सिंह की गोली मारकर हत्या कर की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर की जानकारी

एसपी सिटी अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि खेत मालिक नीटू निगम भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक की पत्नी सालो देवी ने खेत मालिक नीटू निगम और उसके बेटे आर्यन पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर नीटू निगम और उसके बेटे आर्यन पर खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर नीटू निगम का पुलिस की देखरेख में उपचार चल रहा है, जबकि आर्यन अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस के द्वारा हत्या की घटना की जांच कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here