इटावा: पुलिस ने 7 जुआरियों को 2 लाख रूपये के साथ पकड़ा

0
Etawah Gambler arrested

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर छापा मारा और यहां से भारी मात्रा में जुए के रुपए को बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से ताश की गड्डीयां भी बारामद की गई।

बिना खौफ़ के खेला जा रहा था बड़ा जुआ

इटावा (Etawah) जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सट्टा के आदेश पर जनपद में सत्ता और जुए पर रोकथाम लगाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे नौजवानों का बगैर से खराब ना हो। इसी को लेकर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रामलीला रोड के पास में मोमबत्ती के सहारे जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 7 जुआरियों को गिरफ्तार करने का काम किया। जिनके पास से 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

एसएसपी ने पकड़े गए अभियुक्तों को लेकर दी जानकारी

कोतवाली पुलिस के द्वारा 7जुआरियों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़े हुए पर छापा मारा है। यहां से हमारी पुलिस ने 7 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2,13,000 नगद बरामद किए गए। वही हमारी ने पुलिस जनपद में जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आगे भी इसी तरह की हमारी पुलिस कार्रवाई करती रहेगी। अभियुक्तो में से पांच लोग इटावा के रहने वाले हैं जबकि दो अभियुक्त मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here