बलिया: विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, गेहूं की फसल जलकर राख

0
Ballia

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में सोमवार को विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे लगभग आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सोमवार को केवरा हुसेनाबाद मार्ग पर खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी खेत में गेहूं के फसल पर गिर गई। जिससे आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। तेज गति से खेतों में फैली आग ने लगभग आठ बीघा खड़ी फसल जलाकर राख कर दिया।

किसानों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के साथ ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here