ईडी की ओर से बड़ा खुलासा, केजरीवाल ने पूछताछ में लिया इनका नाम

आबकारी मामले में आतिशी और सौरभ का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया।

0

दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi liquor scam case) में ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच ईडी की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। एएसजी एसवी राजू ने कहा है कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि विजय नायर मुझे नहीं बल्कि आतिशी को रिपोर्ट करता था। ASG राजू ने कोर्ट मे कहा कि – विजय नायर केजरीवाल के करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने पूछताछ में कहा कि नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था। आपको बता दें कि आतिशी और सौरभ का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने जिस समय सौरभ भारद्वाज का नाम लिया उस वक़्त सौरव भारद्वाज कोर्ट रूम में ही मौजूद थे। अपना नाम सुनकर सौरभ भारद्वाज एकदम चौंक गए और उन्होंने अपने साथ खड़ी सुनीता केजरीवाल की तरफ देखा। सुनीता ने भी सौरभ की तरफ देखा।

आबकारी मामले में आतिशी और सौरभ का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया। हालांकि जब आबकारी नीति लाई ग‌ई तब दोनों भी मंत्री नहीं थे। केवल विधायक और प्रवक्ता थे। दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता की ओर से भी ईडी को स्टेटमेंट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एनडी गुप्ता ने कहा है कि प्रभारी या राज्य चुनाव प्रभारी ये खर्च करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here