दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में आप नेता कैलाश गहलोत को ईडी का समन

इस मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेता पहले ही अरेस्ट हो चुके है।

0

दिल्‍ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) को भी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने आज ही उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया है। कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) इस समय दिल्‍ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं। इस मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेता पहले ही अरेस्ट हो चुके है।

हाल ही में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘इंडिया विद केजरीवाल’ टैगलाइन के साथ केजरीवाल का एक पोस्टर साझा किया था। उन्होंने लिखा, ‘पूरा देश दिल्ली के बेटे के साथ खड़ा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केजरीवाल के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं। देश की राजनीति बदलने वाले कट्टर देशभक्त को देश की जनता अकेला नहीं छोड़ेगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here