Mainpuri: मैनपुरी पहुंचे धर्मेंद्र यादव, मुख्तार अंसारी को लेकर दिया बयान

0
Dharmendra Yadav

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल यादव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मेंद्र यादव पहुंचे यहां उन्होंने मुख्तार अंसारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधने का काम किया। तो वहीं लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक किया।

मुख्तार अंसारी ने जेल में बताई थी करने की वजह

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और वर्तमान में सांसद डिंपल यादव के लिए वोट मांगने के लिए पहुंचे बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोगों से मुलाकात की और पार्टी के लिए वोट मांगे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर कहा है कि अगर किसी के ऊपर आपराधिक इतिहास है मुकदमे हैं हमारे संविधान में व्यवस्था है माननीय न्यायालय की माननीय न्यायालय फैसला हमारी सरकार को देश के हर नागरिक को स्वीकार है और स्वीकार हुआ है लेकिन किसी भी सरकार को यह हक नहीं है कि किसी व्यक्ति की जान ले सके अगर दोषी है तो कानून प्रावधान है कि हर दोषी को दुनिया में जितने भी तरीके के अपराध हैं दुनिया में जितने भी अपराध हैं उस अपराध की सजा कानूनी प्रक्रिया में प्रावधान है सरकार को उस प्रक्रिया से गुजराना चाहिए था किसी की हत्या करना जहर देना यह सरकार का काम नहीं है सरकार का काम है हर व्यक्ति की सुरक्षा करना और न्यायालय के फैसले का पालन करना।

3 लाख बोटों से डिंपल यादव की होगी जीत

समाजवादी पार्टी की तरफ से एक बार फिर से मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतर गया है। तो वही अभी तक बीजेपी ने अपने किसी भी उम्मीदवार का नाम इस सीट पर घोषित नहीं किया है। पिछली बार हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन यहां डिंपल यादव की आगे उनकी करारी हार हुई थी। दोबारा से बीजेपी को हार का सामना न करना पड़े जिसको लेकर भाजपा मजबूत उम्मीदवार की तलाश कर रही है। लेकिन अभी अनुमान लगाया जा रहा था कि बीजेपी अपर्णा यादव कों चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस बारे में धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जो भी मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा वह 3 लाख वोटो से करारी हार का सामना करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here