यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में एक भाई ने दूसरे भाई को जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई के ऊपर ट्रैक्टर चला कर जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जमीनी विवाद में पति-पत्नी घायल
सहारनपुर (Saharanpur) जिले के थाना गागलहेड़ी के गांव तिवाया में दो भाइयों के बीच दीवार ऊंची करने को लेकर ज़मीनी विवाद चल रहा है। जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और एक भाई ने दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। और साथ ही भाई की पत्नी के साथ भी मारपीट की जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इस घटना में दोनों पति पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ओमकुमार ने बताया कि उसका भाई से पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा है जिसको लेकर बीती शाम करीब सात बजे उसके बड़े भाई राम कुमार ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी जिसमें दोनों पति पत्नी को गंभीर चोटें आईं हैं।
घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दो भाइयों का पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था जिस में बीती शाम एक भाई ने दूसरे भाई पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया जिसमें घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है और घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं। इस घटना को लेकर परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है। वहीं पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है जांच पड़ताल की जा रही है और उसके बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।














