अभिनेता डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से हुआ देहांत

48 वर्षीय अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) की मौत की खबर ने तमिल फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है।

0

तमिल फिल्मों (Tamil films) में काम करने वाले अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) का कल रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है। अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) को कथित तौर पर कल सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। 48 वर्षीय अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) की मौत की खबर ने तमिल फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है।

अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया। बता दे कि डेनियल बालाजी ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म ‘मरुधुनायगम’ में यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में की थी। इसके बाद वह टेलीविजन पर चले गए, जहां उनके रोल का नाम डेनियल था। जिससे उन्हें स्क्रीन नाम डेनियल बालाजी मिला।

उनका फिल्मी डेब्यू 2022 में तमिल फिल्म ‘अप्रैल मधाथिल’ से हुआ।तमिल फिल्मों के अलावा, उन्होंने कई मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here