सिद्धार्थनगर: विषाणु जनित संक्रमण से रोगों के रोकथाम हेतु निकली रैली

संचारी रोग पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष संचारी रोग जागरूकता रैली को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

0

Siddharthnagar News: 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष संचारी रोग जागरूकता रैली को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एम्बुलेंस एवं कूड़ा उठाने वाले गाड़ियों पर पोस्टर बैनर लगाकर रैली में निकली गाड़ियां जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को संचारी रोग से बचाव हेतु साफ-सफाई और जरूरी एहतियात वरतने संबंधी जानकारी देंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि डेंगू मलेरिया आदि जैसे विशेष संचारी रोग नियंत्रण धरातल पर कार्य चल रहे हैं और इसके प्रिवेंशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से लगी हुई है। जन-जागरूकता लिए आज सांकेतिक रैली को रवाना किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here