हरदोई: महिला का शव बोरी में मिलने से मचा हड़कम्प, छानबीन में जुटी पुलिस

0
Hardoi

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में परसापुर मुरौली कठेरियान मार्ग पर नवनिर्मित पानी की टंकी के पास एक महिला का शव बोरी में पड़ा मिला। विवाहिता का चेहरा और सिर कूंचकर बेहरहमी से हत्या की गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति समेत चार ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जहाँ शनिवार सुबह लगभग आठ बजे महिला का शव हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी में परसापुर मुरौली कठेरियान मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस को शव के पास ही एक बैग पड़ा मिला। इसमें कुछ कपड़े, शृंगार का सामान और आधार कार्ड था। आधार में दर्ज पते के जरिए परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। जहाँ महिला की पहचान सुनैना के रूप में हुई है। वही पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here