मैनपुरी: डिंपल यादव बोली संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा चुनाव को लेकर जोर शोर के साथ डिंपल यादव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधकर क्षेत्र की जनता से पार्टी के लिए वोट मांगा।

संविधान कों बचाने के लिए हम सभी को करनी होगी रक्षा

मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा सीट से डिंपल यादव को एक बार फिर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। जिसको लेकर वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता को समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डिंपल यादव एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची जहां उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित किया और अपनी पार्टी की खूबियों के बारे में बताया। इसी के साथ-साथ उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। बीजेपी के लोग बोल रहे हैं कि दोबारा से अगर हम लोग सत्ता में आए तो संविधान को खत्म कर देंगे। यह लोग संविधान को नहीं मानते हैं कानून को नहीं मानते हैं। हम जनता से अपील करते हैं कि संविधान को बचाने के लिए आप भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाएं।

बीजेपी सरकारी एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग

डिंपल यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग विपक्ष के लोगों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं। जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलता है उनको यह जेल में डाल देते हैं। उनके ऊपर झूठे केस लगा देते हैं उनके ऊपर ईडी सीबीआई की जांच बैठा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि संसद में एक साथ यह विपक्ष के 140 सांसदों को सस्पेंड कर चुके हैं।वहीं भाजपा के लोगों ने इलेक्ट्रोल बंद के नाम पर लोगों से बसूली की है इसका खुलासा हो चुका है। अबकी बार जनता ने पूरी तरीके से मन बना लिया है भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here