इटावा: युवक के ऊपर बदमाशों ने चलाई एक के बाद एक तीन गोलियां, इलाके में फैली दहशत

0

यूपी के इटावा (Etawah) में उस समय एक इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला जब अचानक से बदमाशों ने एक युवक के ऊपर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी। जिससे युवक को तीन गोलियां लग गई। जिसे उपचार किया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोलियों के बाद से इलाके में फैली दहशत

इटावा (Etawah) जिले में अचानक से एक घर के बाहर गोलियां चलने लगी देखते-देखते एक व्यक्ति को तीन गोलियां लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के बारे में बताया गया कि बदमाशों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तकिया इलाके में आलोक वाजपेई के एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी। अचानक से गोलियों की आवाज सुनकर घर में बैठे लोग वाहर निकले तब तक बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

डॉक्टर ने घायल युवक के बारे में दी जानकारी

कोतवाली इलाके में एक युवक के ऊपर हुए हमले को लेकर जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे पास एक घायल अवस्था में एक आलोक वाजपेई को जिला अस्पताल में उसके परिवार के लोग लेकर पहुंचे थे यहां युवक को देखा गया तो उसके तीन गोली लगी हुई थी। यहां मामूली सा उपचार किया गया और युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों की देखने को उसका बेहतर इलाज किया जाएगा। वही इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है और हमलावरो की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here