औरैया: पुलिस की इनामी तस्कर से हो गई मुठभेड़, 25000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

0

यूपी के औरैया (Auraiya) में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन की तहत एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का काम किया।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया इनामी अभियुक्त

औरैया (Auraiya) जिले में बदमाशों के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चला रही है। जिसके तहत जनपद में आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बदमाशों की गिरफ्तारी की जा रही है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गो तस्करी का इनामी वांछित अपराधी दिबियापुर के तरफ जा रहा है। जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस और दिबियापुर पुलिस दोनों ककोरी इलाके में पहुंची जहां बदमाश को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जैसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी के ऊपर रखा गया था 25000 के इनाम

पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गए इनामी बदमाश को लेकर क्षेत्राधिकाी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे पुलिस के द्वारा 25000 के इनामी गौवध के आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया गया है। हमारे पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी लेकिन बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी तो हमारी पुलिस ने आत्मरक्षा को लेकर बदमाश पर फायरिंग की जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पकड़े गए बदमाश के ऊपर थाने में कई मुकदमे दर्ज पाए गए जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। पकड़े गए बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here