प्रयागराज: एक युवक की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

फाफामऊ गद्दोपुर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी अर्श उर्फ बुल्ला को 8 घंटो में खोज निकाला, आरोपी बुल्ला फाफामऊ में एक जगह छुपा था।

0

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गंगानगर में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा हुआ है। जहाँ शातिर हत्यारे का पुलिस ने एनकाउंटर किया और अपराधी के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। कल देर रात फाफामऊ क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर अपराधी ने हत्या की थी।

प्रयागराज पुलिस को फाफामऊ गद्दोपुर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी अर्श उर्फ बुल्ला को 8 घंटो में खोज निकाला, आरोपी बुल्ला फाफामऊ में एक जगह छुपा था। पुलिस ने जब घेरा बंदी की तो इसने पुलिस पर ही फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस की फ्रांस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी फिर पुलिस ने पकड़ा। वही गिरफ्तार हुए बुल्ला के पास से तमंचा कारतूस और बम भी बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज जे लिए अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here