अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध राणापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

राणापुर निरीक्षक शंकरसिंह रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है।

0

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुल्क के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक शंकरसिंह रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में 31 मार्च को थाना राणापुर एवं चौकी कुन्दनुपर की पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की विश्वसनीय मुखबीर सुचना प्राप्त हुई थी।जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कालिया कोतडी तिराहा कुन्दनपुर रोड पर घेरा बंदी कर एक बोलेरो पीकअप क्रमांक GJ-01-CZ-2783 को पकड़ा। पुलिस की घेराबंदी देख पिकअप वाहन में बैठे आरोपीयो द्वारा पुलिस फोर्स पर पत्थरबाजी कर भागने का प्रयास करने लगे जिसपर पुलिस द्वारा एक आरोपी अनिल पिता उदय उर्फ उदा मचार निवासी तडवी फलिया काकरादरा को पकड़ा गया।

अन्य तीन आरोपी मोके का फायदा उठा कर भाग गये। पकड़े गये आरोपी अनिल मचार के कब्जे से अवैध शराब बोल्ट कम्पनी की 20 पैटीयां, गोवा व्हीस्की कम्पनी की 20 पेटीयां कुल जप्ति शराब 352.8 बल्क लीटर जिसकी किमत 146400 रुपये की एवं पिकअप वाहन की किमत 400000 रुपये की जप्ती गई। बाद में आरोपी अनिल एवं अन्य 03 साथीयो के विरुध्द थाना राणापुर पर अप.क्रं. 216/2024 धारा 336 भादवि. 34(2)36 आब. अधि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here