बाराबंकी: बीजेपी सांसद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, निजी सचिव ने वीडियो को बताया फर्जी

0
Barabanki MLA Upendra Singh Rawat

यूपी के बाराबंकी (Barabanki) से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उनके सचिव सामने आए और उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर वीडियो को एडिट करके वायरल करने की बात कही।

सांसद का होटल में आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो हो रहा वायरल

बाराबंकी (Barabanki) से मौजूदा भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत बेहद आपत्तिजनक स्तिथि में दिख रहे हैं। इस वीडियो में सांसद एक विदेशी महिला के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्तिथि में दिख रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमें में हड़कंप मचा हुआ है।

सांसद के सचिव ने वीडियो को लेकर थाने में दिए प्रार्थना पत्र

सांसद उपेंद्र सिंह रावत के निजी सचिव दिनेश रावत ने बाराबंकी की नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि यह वीडियो एडिटेड है और इसको वायरल करके उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है।वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि उपेंद्र रावत बाराबंकी लोकसभा सीट से मौजूदा भाजपा सांसद हैं और पहली लिस्ट में भाजपा ने उपेंद्र सिंह रावत को टिकट भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here