पाव रोज़ाना खाते है, तो हो जाये सावधान

0
eat pav

आज कल की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में नरम और कड़क पाव एक अहम हिस्सा हो गया है। जहाँ सुबह नाश्ता करना है तो गर्म पाव, बाहर काम पर गए तो वडापाव, मानो पाव आपकी जिंदगी के अंदर गुल बस गया है लेकिन जरा यह सोचिए कि यदि रोज खाने वाले पाव के अंदर आपको मरी हुई छिपकली या कॉकरोच या कुछ भी मिल जाए तो जाने क्या होगा? अब इसी बीच एक ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर का सामने आया है। यहां रोशन बाग इलाके के रहने वाले मोहम्मद नसीम ने सुबह-सुबह वडा पाव खरीदे थे। घर जाकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें मरी हुई छिपकली मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि एक दुकान से मोहम्मद नसीम ने सुबह 9 बजे के करीब 8 पाव खाने के लिए खरीदे लेकिन जब वह पाव का पैकेट लेकर घर जाते है और उसे खोलकर खाने का प्रयास करते तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखती है। मोहम्मद नसीम ने तुरंत पाव में मरी हुई छिपकली का वीडियो बना लिया और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी कि आप जब भी बेकरी या दुकान से पाव ले रहे हो तो उसे चेक करके लीजिए कि उसमें कोई मरी हुई छिपकली या कुछ और तो नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here