बीजेपी नेता योगेश्वर सिंह ने लगवाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0

Uttar Pradesh: बलिया के सहतवार कस्बे के चैन राम बाबा पोखरा पर आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर सामजसेवी एवं बीजेपी नेता लोकसभा 71 सलेमपुर के योगेश्वर सिह (Yogeshwar Singh) के प्रयासों से लगाया गया। जिसमें बड़े-बड़े डॉक्टरों ने15 सौ से ज्यादा मरीजो की निःशुल्क चिकित्सकों द्वारा जांच कर दवाइयां दी गयी। इस मौके पर कस्बा के आसपास के लोग बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर पर आए और अपनी जांच करा कर दवाई प्राप्त की, जिसकी वज़ह से उनके चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिली। लोगों ने दवा प्राप्त करने के बाद योगेश्वर सिह (Yogeshwar Singh) को धन्यवाद भी दिया।

सहतवार क्षेत्र की जनता ने बताया कि इस तरह का कार्य आजादी के बाद अभी तक किसी ने नहीं किया। यह कार्य सराहनीय है और इस तरह के कार्य होना भी चाहिए। यह इलाका पिछड़ा है। इस तरह के कार्य से यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। अगर इनका कार्य इसी तरह रहा तो आने वाले 2024 के चुनाव में योगेश्वर सिह (Yogeshwar Singh) को चुनाव जीता कर हम लोग दिल्ली भी भेजेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here