भारतीय जनता पार्टी के सांसद कुनार हेमब्रम ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

भाजपा सांसद कुनार हेमब्रम ने इस्तीफा देते हुए इसके पीछे निजी कारणों को बताया है।

0

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कुनार हेमब्रम ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा सांसद कुनार हेमब्रम ने इस्तीफा देते हुए इसके पीछे निजी कारणों को बताया है। इस बाबत उन्होंने शुक्रवार की रात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा।

उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने के लिए यही वक्त सही है क्योंकि किसी और को मौका मिल सकेगा। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं नहीं जानता पार्टी ने मेरा इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं, लेकिन मैंने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब वो राजनीति में नहीं रहना चाहते हैं और किसी अन्य पार्टी को भी ज्वाइन करने की उनकी इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वो किसी भी पार्टी के संपर्क में नहीं हैं, मैं राजनीति छोड़ना चाहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here