भोपाल: मंत्रालय की इमारत में लगी भीषण आग, मचा कोहराम

आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कम्प मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह आग इमारत के चौथे माले पर लगी है।

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आयी है। भोपाल में एक भीषण हादसा देखने को मिला है। भोपाल में स्थित मंत्रालय की इमारत में भयंकर आग लग गई है। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कम्प मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह आग इमारत के चौथे माले पर लगी है।

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम को भेज दिया गया है, जो लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि यह आग इतनी भीषण है कि चारों तरफ आसमान में इसके धुएं ही दिखाई पड़ रहे हैं। आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। जान-माल का नुकसान हुआ है या नहीं अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई। लोग जल्दी-जल्दी में इमारत से अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। फौरन इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। घटना की जानकारी पाते ही दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और मंत्रालय बिल्डिंग की ओर रवाना हुए।

बता दें कि आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौझार की जा रही है। आग कैसे लगी इस बारे में अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि मंत्रालय बिल्डिंग का नाम वल्लभ भवन है। इसी इमारत में मध्य प्रदेश का सचिवालय है और 5वें तल पर मुख्यमंत्री का दफ्तर भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here