Greater Noida West की एक हाई राइज सोसाइटी में लगी भीषण आग

मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दो फ्लैटों में आग लगी हुई है।

0

ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में आग लग गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जहां आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दो फ्लैटों में आग लगी हुई है। आग एक फ्लैट से फैलकर दूसरे फ्लैट तक पहुंच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी 2 के 16 एवेन्यू में आग लगने की ये घटना हुई है। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई। सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में है। सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर है और लोगों के फंसे होने की आशंका है। फ़िलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here