मुरादाबाद: सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव ने बीजेपी पर साधा निशाना

0

यूपी के मुरादाबाद (Muradabad) में समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा से राष्ट्रीय सचिव मोबीन अली पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मुरादाबाद पहुंचे मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव

मुरादाबाद (Muradabad) में समाजवादी मजदूर सभा के राष्टीय सचिव मुबीन खान के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं बेहताशा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, एव सरकारी संस्थानों में निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल की गईं। मजदुर सभा के राष्ट्रीय सचिव मोबिन खान की अध्यक्षता में उनके आवास मकबरा प्रथम फाटक पर सुबह 11 बजे से शाम तक एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई राष्ट्रीय सचिव मोबिन खान की अध्यक्षता में पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे रहें।

सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने कहा कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए संकल्पित होना होगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछड़े, दलित एव अल्पसंख्यकों की विरोधी हैं पिछड़े दलित अल्पसंख्यक एकजुट होकर 2024 में भाजपा को नहीं हटाएंगे तो पीडीए गुलामी के दौर में चला जाएगा वर्तमान सरकार संविधान एवं लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका हैं। लोग मतदान के दिन का इंतज़ार कर रहे हैं की वह वोट डालकर भाजपा सरकार को हटाए उन्होंने कहा इस चुनाव में पीडीए सरकार ही परचम लहराएगी कहा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तैयारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here