हरदोई: किसान द्वारा धान में आग लगा देने की धमकी के बाद मचा हड़कंप

0

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi) में एक किसान द्वारा धान में आग लगा देने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। हरदोई की सण्डीला स्थित मंडी समिति के क्रय केंद्र भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए है। किसानों के धान की खरीद न कर बिचौलिए बाजार से धान खरीद कर क्रय केंद्रों पर धान की खरीद दिखा रहे है। किसानो द्वारा धान में आग लगा देने की धमकी देने की जानकारी मिलने पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक धान क्रय केंद्र पर पहुंचे।

आपको बता दे कि हरदोई जिले (Hardoi) में बीते 3 नवंबर को धान की तौल होने के बाद भी अभिलेखों की फीडिंग न होने पर किसान अजय द्विवेदी ने धान में आग लगा देने की धमकी दी थी। यूपीएसएस के धान खरीद केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी ने किसानों से अवैध वसूली के लिए सहायक के रूप में एक बिचौलिया रखा हुआ था। जिला प्रबंधक ने बिचौलिए को हटाकर किसान के धान खरीद की फीडिंग कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here