दिल्ली: पानी की टंकी में अचानक करंट आने से तीन की मौत

विकास नगर में स्थित कमांडर अस्पताल की पानी की टंकी में अचानक से करंट आ गया। करंट लगने की वजह से तीन लोगों की मौत होने की खबर है।

0

दिल्ली के विकास नगर में स्थित कमांडर अस्पताल की पानी की टंकी में अचानक से करंट आ गया। करंट लगने की वजह से तीन लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिसबल भी मौजूद है, जो इस घटन की जांच कर रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में दो प्लंबर और एक हॉस्पिटल का इलेक्ट्रिक इंजीनियर है। दोनों प्लंबर पानी की टंकी की मोटर ठीक कर रहे थे, जबकि इलेक्ट्रिक इंजीनियर उन्हीं के साथ खड़ा था। इसी दौरान अचानक करंट फैल गया, जिससे तीनों चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद रणहोला थाना पुलिस ने बताया कि डीडी नंबर- 65 ए से एक सूचना मिली कि विकास नगर स्थित कमांडर हॉस्पिटल में अचानक से करंट फैल गया है। करंट से तीन लोग चपेट में आए हैं। इसके बाद आनन-फानन में एएसआई श्रीकृष्ण, इंस्पेक्टर मनोहर लाल, एटीओ/पीएस-रणहोला और जयपाल सिंह, एसीपी नांगलोई विकास नगर कमांडर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां टंकी में तीन लोग गिरे हुए थे। उन्हें निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here