सिद्धार्थनगर जिले में आराजक तत्वों ने तोडी मूर्ति

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में बीती रात माता मंदिर में मूर्तियों को खडित करने की सूचना पर सनसनी फैल गई। पूरा मामला बीती रात का है। जब मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के गैसडा गाँव मे स्थित समय माता मन्दिर में स्थापित मूर्तियों को आज सुबह खंडित देख क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मय टीम पहुचे और घटना की जानकारी ली।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बलराम ने बताया कि आज सुबह पता चला कि हमारे क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर में किसी ने मूर्तियों को खंडित कर दिया है। हमने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और ऐसी घटना को करने वाले अराजक तत्वो की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वही इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि आज सुबह मिश्रौलिया थाने में मूर्तियों के खंडित होने की जानकारी मिली है।जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुची और घटना की जानकारी ली। जल्द ही घटना करने वालो को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here