नोएडा में एक विधवा की अनोखी प्रेम कहानी

0
noida

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा से एक विधवा की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। इस प्रेम कहानी में लव एंड रिलेशनशिप को ब्रेक लगाने वाली विधवा को अब उसका प्रेमी जान से मारने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि ‘अगर मेरी नहीं होगी तो बर्बाद कर दूंगा।’ आरोपी महिला के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।

यह पूरा मामला नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर 93 का है। यहां की रहने वाली रुचिता (काल्पनिक नाम) ने थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ थाना फेस 2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुचिता का कहना है कि वह मूल रुप से यूपी के फर्रुखाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी हिमांशु से हुई थी। वर्ष 2022 में हिमांशु की मृत्यु हो गई थी। रुचिका का कहना है कि वर्ष 2017 में दिल्ली के कालकाजी निवासी अर्जुन कुशवाह से उसकी दोस्ती हो गई थी। पति के होते हुए भी वह अर्जुन के साथ ​लव एंड रिलेशनशिप में रही। रुचिका और अर्जुन काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। रिलेशनशिप में रहते हुए अर्जुन ने रुचिका के अश्लील वीडियो बनाए और फोटो भी खींचे।

रुचिका के अनुसार, अब से पांच महीने पहले रुचिका और अर्जुन के बीच ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप से पहले अर्जुन ने रिश्तों को पूरी तरह से खत्म करने का वास्ता देकर रुचिका के मोबाइल में मौजूद अपने सभी फोटो और वीडियो ले लिए थे। रुचिका का आरोप है कि अब फिर से अर्जुन उस पर रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा है। जब उसने दुबारा रिलेशनशिप में आने से मना कर दिया तो अर्जुन रुचिका की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि अर्जुन, रुचिका के साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अर्जुन का कहना है कि, ”अगर तू मेरी नहीं होगी तो मैं तुझे बर्बाद कर दूंगा।

रुचिका ने थाना फेस 2 पुलिस से आरोपी अर्जुन के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी फेस 2 का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here