कौशाम्बी: रेलवे लाइन किनारे लकड़ी बिन रही युवती की ट्रेन गुजरते समय हुई मौत

0

Uttar Pradesh: कौशाम्बी जिले (Kaushambi) में ठंड से बचने के लिए आग जलाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे लकड़ी बिन रही युवती तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरते समय हवा के तेज झोंके से उड़कर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटनाक्रम के मुताबिक कौशाम्बी जिले (Kaushambi) के सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरियों सयारा रेलवे फाटक के पास उर्मिला देवी उम्र 22 वर्ष पुत्री बैजनाथ निवासी रूप नारायणपुर गोरियों ठंड से बचने के लिए लकड़ी बिनने जा रही थी। जैसे ही फाटक क्रॉस करने लगी थी, वैसे ही ट्रेन आ गई। ट्रेन की रफ्तार से हवा के झोंके का झटका लगा गया। तेज हवा के झोंके का झटका लगने से उड़कर वह गिर गई और उसके सिर पर गम्भीर चोट आ गई जिससे वह घायल हो गई। परिजन लड़की को जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here