सोने की अंगूठी देने वाली महिला से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

प्रेम बाई सलकनपुर मंदिर पर फूल माला बेचती हैं। प्रेम बाई ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोने की अंगूठी दी थी।

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के दौरे पर पहुंचे। चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी के दौरे पर गए हों। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वह अचानक सलकनपुर मंदिर पर फूल बेचने वाली प्रेम बाई के घर पहुंचे।

इस दौरान शिवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने प्रेम बाई के घर पहुंच कर उनके परिवार का हाल जाना और उनके परिवार को भेंट स्वरूप उपहार भी दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी पत्नी ने प्रेम बाई के घर चाय भी पिया।

बता दें कि प्रेम बाई सलकनपुर मंदिर पर फूल माला बेचती हैं। प्रेम बाई ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोने की अंगूठी दी थी। दरअसल, सीहोर जिले के रेहटी में चुनावी रोड शो के दौरान प्रेम बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सोने की एक अंगूठी दी थी। उस समय सीएम शिवराज ने अंगूठी लेने से मना किया, लेकिन महिला के बहुत आग्रह करने पर उन्होंने अंगूठी को स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा के दौरान लोगों को यह किस्सा भी सुनाया और अंगूठी भेंट करने वाली प्रेम बाई को मंच पर बुलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here