बीजेपी ने जल बोर्ड में घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान एक और बड़े घोटाले का दावा किया है।

0

बीजेपी ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान एक और बड़े घोटाले का दावा किया है। उन्होंने पीसी के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार केजरीवाल की गारंटी है। जल बोर्ड में घोटाला किया जा रहा है। ठेके का पैसा बढ़ेगा तो लूट तो मचेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई पर्याय है, घोटालों के लिए कोई जाना जाएगा। लूट का कोई एक्सपर्ट, कमीशन खोरी में कोई एक्सपर्ट है तो वह दिल्ली सरकार है। क्राइम मास्टर गोगो अरविंद केजरीवाल जी पूछते हैं मेरी कमीशन क्या है। दिल्ली जल बोर्ड में जो घोटाला हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण को लेकर घोटाला हुआ है। जिसमें दो काम होने थे एक अपग्रेडेशन और दूसरा अपग्रेडेशन के साथ क्षमता को बढ़ाना। जिसकी लागत 900 करोड़ के आस पास थी। इसके लिए ठेकेदारों को ठेके भी दिए गए लेकिन किस तरह से एस्टीमेटेड कॉस्ट को गलत लगाया और करीब 1500 करोड़ का बताया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here