समधी ने समधी को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

0
killed

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह की खुशियां देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गई। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के बिसरख गांव में सोमवार की रात विनोद यादव की बेटी की शादी थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए विनोद यादव का दोस्त गांव होशियारपुर निवासी अशोक यादव प्रधान भी आया हुआ था। बताया जाता है कि इसी शादी में अशोक यादव के समधी शेखर, जो सिंभावली क्षेत्र के गांव रजवाड़ा का रहने वाला है, आया था।

अशोक यादव और शेखर दोनों आपस में समधी है। जिनका आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर शेखर ने अशोक यादव को शादी समारोह में गोली मार दी जिससे अशोक यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शादी समारोह के दौरान जिस समय अशोक प्रधान पर गोली चलाई गई, उस वक्त लोग शादी में आए मेहमान और अन्य अतिथिगण एक दूसरे से वार्ता कर रहे थे और भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से गोली चलने की आवाज सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जब लोगों को यह पता चला कि एक समधि ने दूसरे समधि की गोली मारकर हत्या कर दी है तो शादी समारोह में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। लोग इधर उधर भागने लगे। शादी समारोह में हत्या की जानकारी मिलने पर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के कई बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here