कौशाम्बी: 30 को आयोजित होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

0
Kaushambi

Kaushambi: उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी (Kaushambi) द्वारा 30 नवंबर को हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए वसीम अहमद समन्वयक जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी (Kaushambi) ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता, उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य जनमानस विशेषकर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विभिन्न विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन एवं वैज्ञानिक गतिविधियां आयोजित करायी जाती है।

उक्त के दृष्टिगत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा गत वर्ष से जनपद मंडल व राज्य स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रमशः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 100 मॉडल प्रस्तुत किये जाएंगे। जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मंडल स्तर हेतु उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्हीं15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोपरान्त कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः र5000/,र3000/, र2000 एवं 2 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार हेतु रु1000/ (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र /सम्मान /प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

मंडल स्तर पर प्रत्येक जनपद के चयनित 15 मॉडलों का प्रदर्शन सम्बन्धित मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता (माह दिसंबर 2023) में किया जाना है। मंडल स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 5 मॉडलों का चयन करते हुए राज्य स्तर हेतु उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्हें 5 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोपरान्त कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं 2 सांत्वना पुरस्कार हेतु क्रमशः रु.10000/ रु.7000/ व रु.5000/एवं रु.2000/(प्रत्येक को) दिये जाने के साथ प्रशस्ति पत्र/सम्मान/ प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद राशि से सम्मानित किया जायेगा एवं अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रत्येक मंडल के चयनित 5 मॉडलों का प्रदर्शन आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता ( राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर दिनांक 11 मई 2024) में किया जाएगा। राज्य स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा सर्वोच्च 8 मॉडलों का चयन किया जाएगा जिसमें से प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं 5 सांत्वाना पुरस्कार हेतु क्रमशः रु 50000/, रु40000/, रु 30000/ एवं रु5000 (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र /सम्मान / प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाना है। अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here