सिद्धार्थनगर जिले में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ

0
Siddharthnagar

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharth Nagar) में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकने में पुलिस भी नाकाम साबित होती जा रही है। ताजा मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेंही हरदो का है, जहां पर कुछ दबंगों के खिलाफ यह पीड़ित परिवार एप्लीकेशन देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले को लेकर कार्यवाही की मांग की।

मामला 4 जून का है, जिसमें मारपीट के मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है लेकिन दबंगों द्वारा लगातार मामले कल सुलह करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता अर्चना के अनुसार बीते 18 तारीख को दबंगों द्वारा परिवार के साथ मारपीट की गई और। आए दिन झगड़ा, मार – पीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नही की जा रही है, जिसको लेकर यह तीनों जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की एवं मीडिया के सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि अगर मामले में कार्यवाही नहीं हुई और उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो गांव के दबंग उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here