बलिया: दो साल बाद इस गांव के लोगो को मिली बड़ी राहत

0
Ballia

उत्तर प्रदेश: बलिया जिले (Ballia) में बाँसडीह ब्लाक के बघावँ ग्रामीणवासियों को दो साल बाद बड़ी राहत मिली है। इस गांव के लोगो को यह राहत अधिकारी, पुलिस प्रशासन और ग्राम प्रधान के निरंतर प्रयास से मिल पायी है। इस गांव का हर व्यकि खुशी से झूम उठा।

आपको बता दे कि इस गांव में लगभग दो साल पहले किन्ही कारणों से कोटा की दुकान निरस्त हो गयी थी। उसके बाद यहाँ लोग कई किलोमीटर दूर राशन लेने जाते थे। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस बीच ग्राम प्रधान द्वारा कई बार प्रयास किया है। लेकिन कुछ लोगो द्वारा इसे रुकवा दिया जाता था। दो साल बाद ग्राम प्रधान, अधिकारी और पुलिस प्रशासन के प्रयास से इस गांव में कोटा की दुकान का चयन हो गया। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब जाकर खुली बैठक में सरकारी खाद्यान्न की दुकान (कोटा) के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here