Agra: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया।

0
Agra

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक ने दम तोड़ दिया था। वहीं हरीपर्वत थाना क्षेत्र के शाह मार्केट के पास एक साइकिल सवार युवक घायल हुआ था। सोमवार को साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया।

हमीद नगर शाहगंज निवासी कल्लू ने पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे उनके भतीजे इमरान और सलमान एक्टिवा से शंकरगढ़ पुलिया जा रहे थे। एक्टिवा सलमान चला रहा था। रास्ते में दोनों कैंटर की चपेट में आ गए। सलमान दूर जा गिरा। कैंटर के पहिए के नीचे आने से इमरान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं दूसरी घटना में बिल्लोचपुरा निवासी यूनुस, शाह मार्केट के पास 18 नवंबर की शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए थे। वह साइकिल से घर जा रहे थे। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने केस दर्ज कराया। शाहगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि कैंटर को सीज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here