माता लक्ष्मी जी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। उनकी पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-संपत्ति की कमी नहीं होती। कहा जाता हैं कि शाम के समय में माता लक्ष्मी जी भ्रमण पर निकलती हैं और जिस घर में वे जाती है उस घर में धन के भंडार भर जाते हैं और ऐसे घर में पैसों की तंगी नहीं होती। यह भी कहते हैं कि प्रदोष काल में लक्ष्मी मां घर में पधारती हैं इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में सूर्यास्त के बाद मिलने वाले कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है जो बताते हैं कि लक्ष्मी मां आपके घर में पधार चुकी है और आपको जल्द धन लाभ होने वाला है। तो आइए जानते है किन संकेतों से ये जान सकते हैं कि लक्ष्मी मां आपके घर वास कर रही है।
चींटियों की मंडली
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर में चींटियों का झुड़ दिखना बहुत शुभ मन जाता है। कहते हैं सूर्यास्त के बाद घर में चींटियों का झुड़ नज़र आये तो इसका मतलब होता है कि लक्ष्मी मां आपसे बेहद प्रसन्न है और आपको धन लाभ होने वाला है।
छिपकली का नज़र आना
छिपकली को घर में देखने से अक्सर हमे घिन होती है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में छिपकली का होना शुभ मन जाता है। कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद घर में एक साथ तीन छिपकली का दिखना यानी लक्ष्मी के आने का संकेत होता है।
पक्षियों का घोंसला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पक्षियों का घर में घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यदि कोई चिड़िया आपके घर घोंसला बनाती है तो इसका अर्थ है कि लक्ष्मी मां आपसे खुश हैं और आपको जल्द आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
स्वप्नं में इन चीज़ो का दिखना
हर इंसान सोते समय स्वप्नं देखता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सपने में उल्लू, शंख, झांडू, गोल्ड, गुलाब, सांप का दिखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं सपने में इन चीजों का दिखना इस बात का संकेत हैं कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य दस्तावेजों और मान्यताओं पर आधारित है। 9News Hindi इस बात की पुष्टि नहीं करता है।














