ग्वालियर: अगवा हुई 19 वर्ष की लड़की गुना के लॉज में मिली

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से एक 19 साल की लड़की को मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने अगवा कर लिया था।

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सोमवार को किडनैप हुई लड़की मिल गई है। दरअसल सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से एक 19 साल की लड़की को मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने अगवा कर लिया था। यही लड़की गुना के एक लॉज से मिली है। इस बात की जानकारी एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक शख्स को लहार से पकड़ा गया है।

जाने क्या है पूरा मामला?

सोमवार को खबर आयी थी कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सरेआम एक 19 साल की लड़की को किडनैप कर लिया गया है। दरअसल लड़की बस में सवार होकर अपने परिजनों के साथ सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे झांसी रोड स्थित बस स्टैंड पर उतरी थी। इस दौरान लड़की पास के पेट्रोल पंप पर बच्चे को टॉयलेट कराने के लिए गई थी। लेकिन इसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन उठाया और बाइक पर बैठाकर भाग निकले।

लड़की भिंड में असवार थाना क्षेत्र के बरहा गांव की रहने वाली है और सेवढ़ा कॉलेज की छात्रा है। दोनों आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जिस समय लड़की को किडनैप किया गया, उस समय उसके परिजन बस से सामान उतार रहे थे और लड़की बच्चे को टॉयलेट कराने के लिए गई थी।

इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और बाइक पर जबरन बैठाकर भाग गए लेकिन सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों फरार आरोपियों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। यह पूरा मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here