सिद्धार्थनगर: 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म से फैली सनसनी

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के जोगिया थानाक्षेत्र के कठही गाँव मे 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। पूरा मामला बीती शाम का है, जब गांव में छठ पूजा में लगे डीजे देखने गयी 4 साल की लड़की को गाँव का एक युवक बहला फुसलाकर सरकारी स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ दरिंदगी कर दी। जिसके बाद लड़की ने किसी तरह अपने घर जाकर इस घटना के बारे में घरवालो को बताया। बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था, जिसे देख परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुचे। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ICU वार्ड में भर्ती किया है, जहाँ लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता की तहरीर पर जोगिया थाने में आरोपी राजकपूर के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here