सिद्धार्थनगर जिले के एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए नरेश उत्तम पटेल

0
Siddharthnagar

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) पहुंचे। इस दौरान मुख्यालय स्थित सपा के जिला पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई कानून व्यवस्था बेरोजगारी इत्यादि मुद्दे को लेकर लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्य का कार्य किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, विधायक विजय पासवान, पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। वही मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश में हुए चुनाव को लेकर नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशियों ने कांग्रेस व भाजपा से अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here