सिद्धार्थनगर: हेड कांस्टेबल की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में हेड कांस्टेबल देवानन्द को कल रात शोहरतगढ़ से ड्यूटी करके आते वक्त रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेड कांस्टेबल देवानन्द मौके पर ही मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिवार को लोगो को पुलिस द्वारा सूचना दी गई। वही परिवार वालो को भी अचानक सूचना मिलने पर पूरा परिवार दुखी हो गया है।

आज उनका पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर उनके पार्थिक शरीर को पूरे पुलिस वालों ने पहले पुष्पांजलि अर्पित की। उनके बाद गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस कर्मियों ने उनके पार्थिक शरीर को कंधा दिया और उनके परिवार के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here