SA vs AUS, World Cup 2023 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया ने चटकाये शुरुआती 4 विकेट

0

SA vs AUS, World Cup 2023 Semifinal: आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार शुरुआती विकेट चटकाए। खबर लिखे जाने तक 13.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 38 रन बना लिये थे।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया – विश्व कप परिणाम

  • 1992 – सिडनी में दक्षिण अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया।
  • 1999 – लीड्स में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ़्रीका को पाँच विकेट से हराया।
  • 1999 – बर्मिंघम में मैच टाई।
  • 2007 – बासेटेरे में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ़्रीका को 83 रन से हराया।
  • 2007 – ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ़्रीका को सात विकेट से हराया।
  • 2019 – मैनचेस्टर में 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन से जीत दर्ज की।
  • 2023 – 2023 में लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका 134 रन से जीता।

SA vs AUS Playing XI

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here