Greater Noida: कार में फुटबॉल लगने से कार मालिक ने बच्चों की पिटाई

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में बच्चों की फुटबॉल कार में लग गई। इससे शुरू हुए विवाद में कार मालिक और उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे एक बच्चे के पिता से भी आरोपियों ने मारपीट की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार शाम पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में कुछ बच्चे फुटबाॅल खेल रहे थे। उसी दौरान फुटबाॅल सोसाइटी में रहने वाले विशाल की कार में जा लगी। इससे कार का अलार्म बजने लगा। अलार्म सुनकर बाहर निकले विशाल व उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे बच्चों के पिता से भी मारपीट की गई।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की महिला की शिकायत पर आरोपी विशाल व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं विशाल ने भी दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here