कौशांबी: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

0

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले (Kaushambi) में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ एएसपी समर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कौशाम्बी (Kaushambi) के करारी थाना इलाके के पवैया गांव की है, जहाँ शुक्रवार की रात 45 वर्षीय सरोज की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के पवैया गांव में एक व्यक्ति की डेडबॉडी मिली है। जिसकी पहिचान गांव के सरोज के रूप में हुई है।

घटना के बारे में जानकारी करने पर बताया गया है कि पुरानी रंजिश के कारण कुछ व्यक्तियों द्वारा इनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here