बलिया: कोतवाली पुलिस ने बरामद की लगभग 17 किलो चाँदी के आभूषण

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 16.975 किलो सफेद धातु के आभूषण (चाँदी) बरामद किये है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सफेद धातु (चाँदी) के आभूषण पायल, बिछिया के साथ एक व्यक्ति द्वारा वैध कागजात न दिखाने के कारण रेलवे स्टेशन बलिया से पुलिस हिरासत में लिया गया। व्यक्ति की तलाशी करने पर कुल 16.975 किलोग्राम सफेद धातु (चाँदी) का आभूषण पायल, बिछिया आदि बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आयकर विभाग से समन्वय स्थापित कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here