बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पहुंची दरबार साहिब में माथा टेकने

करिश्मा कपूर ने अमृतसर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे होप इनिशिएटिव अभियान की सराहना की।

0

Amritsar: अध्यात्म का केंद्र सचखंड श्री दरबार साहिब (Darbar Sahib) जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, कई बॉलीवुड सितारे और कई राजनीतिक नेता सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आते हैं। ब्रह्मांड की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं और कई फिल्मी सितारे भी अपनी सफलता के लिए प्रार्थना करने आते हैं। इसी के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचीं।

उन्होंने दरबार साहिब (Darbar Sahib) में माथा टेका और भगवान से भलाई की कामना की। इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलेगा अमृतसर आने के लिए वह सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जरूर आएंगी। इसके साथ ही करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने होप इनिशिएटिव के तहत जो नशा विरोधी अभियान चलाया है, एक बहुत अच्छी पहल है। जिस पर हमें गर्व है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here