Ghaziabad: दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

पूछताछ में बताया कि वे सुनसान इलाके में बंद दुकानों को निशाना बनाते हैं और चोरी का सामान आपस में बांट लेते हैं।

0
ghaziabad

गाजियाबाद के अलग-अलग क्षेत्र में दुकानों के शटर तोड़कर सामान व नकदी चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को नगर जोन स्वाट टीम और सिहानी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर समेत अन्य सामान बरामद किया है।

एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बहरामपुर निवासी रिंकू, पिंकू, सचिन और अभिषेक हैं। पूछताछ में बताया कि वे सुनसान इलाके में बंद दुकानों को निशाना बनाते हैं और चोरी का सामान आपस में बांट लेते हैं। एसीपी ने बताया कि इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

मोबाइल चोरी गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार

वहीं वेव सिटी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वेव सिटी के गांव वयाना निवासी प्रवीन, अर्जुन और पंकज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here