Lucknow: लखनऊ हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिली युवती की लाश

मृतक युवती की शिनाख्त की जा रही है।

0
Uttar Pradesh

लखनऊ वाराणसी फोरलेन के किनारे झाड़ियों में 35 वर्षीय एक युवती की लाश पाई गई। जिससे आसपास के लोगो में सनसनी फैल गई। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवती की पहचान की जा रहा है।

कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत असरोगा रंकेडीह गांव के पास यह लाश पाई गई है। कुड़वार थाना पुलिस थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल ने कहा कि मृतक युवती की शिनाख्त की जा रही है।

एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। इस बीच एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल की जांच की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here