महाराष्ट्र: विधायक जी ने मंच पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

0
Maharashtra

महाराष्ट्र में एनसीपी के विधायक राजू कारेमोरे का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एनसीपी विधायक राजू कारेमोरे स्टेज पर मंचनायिका के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान इस वीडियो को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से ना सिर्फ सोशल मीडियो पर बल्कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक जी की जमकर किरकिरी हो रही है।

बता दें कि यह वीडियो महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित तुमसर मोहाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजू कारेमोरे का है। इस वीडियो में विधायक कारेमोरे मराठी के एक मशहूर गाने ‘मला आमदार झाल्यासारखं वाटत’ पर जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दीपावली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों का आयोजन होता है। इस अवसर पर लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए राजनीतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जिसमें विधायक जी कुछ इस तरह से नाचते हुए नज़र आ रहे है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि दिवाली के अवसर पर मंडई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कार्यक्रम में किसी ने मराठी गाना ‘मला आमदार झाल्यासारखं वाटत’ बजा दिया। इस गाने से विधायक जी को इतना प्रेम था कि वह खुद को रोक ना सके। इसके बाद वह सब कुछ भूलते हुए स्टेज पर चढ़ गए। यहां अन्य समर्थकों और मंचनायिका के साथ विधायक जी ने भी खूब ठुमके लगाए। वहीं अब विधायक जी के ठुमके सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे हैं। जिस कारण विधायक जी इन दिनों सुर्खिया बटोरते हुए नज़र आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here